न्यूज़ चैनल के खिलाफ भाजपाइयों का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

न्यूज़ चैनल के खिलाफ भाजपाइयों का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro :

धनबाद सांसद ढुलू महतो की प्रिंस खान के साथ कथित संलिप्तता को लेकर प्रसारित खबर के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया है। धनबाद और बोकारो जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा समर्थकों ने अलग-अलग स्थानों पर एक न्यूज़ चैनल के खिलाफ आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में कहा गया है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य निष्पक्षता के साथ सच्चाई को प्रस्तुत करना होता है, लेकिन संबंधित खबर में तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।
भाजपाइयों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मीडिया को जिम्मेदारी के साथ खबरों का प्रसारण करना चाहिए, ताकि समाज में सही संदेश पहुंचे और जनता का विश्वास बना रहे।
चास के मुफस्सिल थाना में आवेदन सौंपने के दौरान राधेश्याम सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), प्रेम गोप (ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष), नित्यानंद माहथा, जगबंधु जोशी, भैरवनाथ माहथा, रवि, विकास, किशोर, गोविंद, मुकुंद, जगन्नाथ कुमार, पंचायत समिति सदस्य अमर कुमार रजक, टाइगर फोर्स के मीडिया प्रभारी भोला कुमार गोराई, नयन पाण्डेय, सागर, कार्तिक, मलिंद्र और शिवनाथ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *