कोचिंग संस्थान ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

कोचिंग संस्थान ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित 
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro:
विद्या कोचिंग सेंटर, बालीडीह में आज बच्चों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोचिंग सेंटर के संचालक शुभम पटनायक ने मुख्य अतिथि का परिचय करवाया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विवेक सिंह उपस्थित रहे, जो एक लोक नीति (पब्लिक पॉलिसी) विशेषज्ञ हैं। उन्होंने मई 2019 से जुलाई 2023 तक भारत की वित्त मंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) के रूप में सेवा दी है। वे “बेहतर झारखंड” के संस्थापक हैं।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो जीवन को सही दिशा देती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *