बोकारो में भाजपा का प्रदर्शन: बिजली-पानी संकट को लेकर निकाली रैली, चंपई सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना

बोकारो में भाजपा का प्रदर्शन: बिजली-पानी संकट को लेकर निकाली रैली, चंपई सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
जिले में बिजली और पानी की समस्या को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चास चेक पोस्ट से जिला उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद रहे।
रैली को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कामचोर और कंजूस साबित हो रही है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन आम लोगों की बुनियादी जरूरत—बिजली और पानी—उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पर्याप्त राशि और सुविधाएं दी जा रही हैं, इसके बावजूद राज्य सरकार आम नागरिकों तक इनका लाभ पहुंचाने में असफल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराई हुई है और सभी व्यवस्थाएं अव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं।
एक सवाल के जवाब में, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल की तरह किसी अन्य दल से आए जमीनी नेता को झारखंड में मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है, इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है और यहां सभी निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिए जाते हैं। इस विषय पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह न्यायालय से जुड़ा मामला है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *