दांतू महायज्ञ मेला: आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम, एसडीओ मुकेश मछुआ ने किया भव्य उद्घाटन
Bokaro:
कसमार प्रखंड के दांतू गांव स्थित खेलाचंडी मंदिर परिसर इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। श्री श्री 108 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित मेले का सोमवार की रात भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने फीता काटकर किया, जिसके साथ ही पूरा परिसर जयघोष और तालियों से गूंज उठा।
उद्घाटन समारोह में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। एसडीओ के आगमन पर यज्ञ समिति ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कसमार अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो और पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा को भी सम्मानित किया गया। साथ ही कथा वाचकों और पत्रकारों को भी विशेष रूप से सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने महायज्ञ को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
मेले का माहौल उस समय और भी भावपूर्ण हो गया, जब तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने मंच से झारखंडी लोकगीत और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके सुरों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।
इधर, महायज्ञ स्थल पर दिनभर पूजा-अर्चना, यज्ञ परिक्रमा और कथा श्रवण का सिलसिला जारी है। आचार्य अंजनी शरण शास्त्री के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है।

![]()