बेरमो में सीसीएल क्वार्टर से अवैध हथियार बनाने का अड्डा पकड़ा गया, चार गिरफ्तार
Bokaro:
जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण के एक गुप्त अड्डे का खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि सीसीएल क्वार्टर में देशी हथियार बनाने का काम चल रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुभाषनगर स्थित एक क्वार्टर में छापेमारी की, जहां मौके पर चार लोगों को अवैध हथियार बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर जिले के उसमान अंसारी उर्फ अरमान, बिहार के मुंगेर जिले के रिजवान, इम्तियाज और संजय कुमार साव के रूप में हुई है। वहीं इस गिरोह का मुख्य संचालक बताए जा रहे राजकुमार सिंह उर्फ बंटी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण के धंधे में जुड़े हुए हैं और पहले भी विभिन्न राज्यों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, बैरल, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में उपयोग होने वाली मशीनें जैसे लेथ, मिलिंग और ड्रिल मशीन बरामद की हैं। इसके अलावा कई प्रकार के औजार और लोहे के कच्चे सामान भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
![]()