जरीडीह थाना क्षेत्र में दो हमलावरों ने वार्ड सदस्य पर चाकू से किया जानलेवा हमला

जरीडीह थाना क्षेत्र में दो हमलावरों ने वार्ड सदस्य पर चाकू से किया जानलेवा हमला
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro: 
जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टांड़ बालीडीह के न्यू शांति नगर निवासी मंजय साव पर बीती रात करीब साढ़े दस बजे दो हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हमले में मंजय के सर पर चोट लगी। जिसका इलाज जरीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। फिलहाल वो खतरे से बाहर है। यह पूरा घटनाक्रम आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद जरीडीह थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी युवकों को पकड़ने में जुट गई है। बता दें कि मंजय अपने पंचायत के वार्ड संख्या 13 का सदस्य है।
 मंजय साव ने बताया कि उसके बड़े भाई धनंजय साव की कार है, जिसके लिए शशि वर्णवाल को चालक के रूप में रखा गया है। बीती रात वह गाड़ी को डैमेज कर के लाया। इसके पहले भी शशि कई बार वाहन एक्सिडेंट कर ला चुका है। इस बात को लेकर उसने शशि को कल से कार नहीं चलाने से मना कर दिया। इस बात पर तू-तू-मैं-मैं हुई। जिसके बाद शशि वर्णवाल और उज्जवल वर्णवाल अपने कुछ साथियों के साथ करीब साढ़े दस बजे वापस आया और मंजय को अकेला देख दो हमलावरों ने हमला कर दिया। हमला होने पर मंजय घर की ओर भागा, पीछे से दोनों हमलावार भी दौड़े। किसी तरह मंजय घर का गेट खोल अंदर प्रवेश कर अपनी जान बचाई।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *