करहरिया स्नान घाट निर्माण में अनियमितता को ले ग्रामीणों ने बंद कराया काम 

करहरिया स्नान घाट निर्माण में अनियमितता को ले ग्रामीणों ने बंद कराया काम 
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

चास प्रखंड अंतर्गत करहरिया पंचायत में 3 एकड़ 71 डिसमिल में फैला चुनाराम तालाब में 15 वीं वित्त की राशि लगभग ढाई लाख की लागत से स्नान घाट का निर्माण करवाया जा रहा है। घाट निर्माण में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए काम को बंद करवा दिया। गांव के नरेन्द्र सिंह, राजेश धर, महादेव सिंह, शिवली, निशा देवी सहित अन्य ने कहा कि स्नान घाट निर्माण में सीमेंट, बालू और ईंट का सही अनुपात में इस्तेमाल नही हो रहा है। घाट निर्माण में सामाग्री मारी जा रही है। ईट सोलिंग कार्य में भी अनदेखी किया जा रहा है। कार्य में सुधार नहीं किया जाता है तो कभी भी स्नान घाट क्षतिग्रस्त हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में चास प्रखंड कनीय अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि स्नान घाट निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद कार्य स्थल का निरीक्षण किया जाएगा।जिम्मेवार लोगों को कार्य में पारदर्शिता के साथ काम करने की सख़्त हिदायत दी गई है। फिर भी किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई और सुधार नहीं किया जाता है तो राशि की भुगतान रोक दी जाएंगी।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *