आसनापानी से गिरफ्तार तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
Bokaro:
गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज कांड संख्या 97/24 के तहत नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में यासीन अंसारी, अजहर अंसारी और मजहर अंसारी शामिल हैं, जो सभी आसनापानी के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने तीनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजते हुए तेनुघाट जेल रवाना कर दिया।
गोमिया पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आसनापानी में दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
![]()

