प्रशिक्षित युवाओं का जबरन फर्जी आधार बनाने का मामला हुआ उजागर, एनजीओ संचालक तीन गिरफ्तार
Bokaro:
बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत संथालडीह मोड़ पर स्थित Skill Training Centre NGO ‘शिक्षा एवं कल्याण समिति’ के कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का फर्जी आधार बनाने का मामला सामने आया। इसको लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी के साथ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। NGO संचालक सहित तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, तीन फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य सामन जब्त कर थाना ले गई।
इस मामले में पुलिस ने एनजीओ के प्रदीप कुमार कसेरा, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला अंतर्गत फूलपुर थाना क्षेत्र के 374 पिण्ड्रा वाराणसी का निवासी है। दूसरा धर्मेन्द्र कुमार, जो मोनिया बोधगया, थाना- बोधगया, जिला- गया (बिहार) तथा तीसरा धनबाद के सिंदरी निवासी नरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि गुरुवार को कौशल विकास प्रशिक्षण के उपरांत युवकों का परीक्षा संचालित किया जा रहा था। जहाँ पर युवकों का फोटो इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड बनाकर युवकों को जबरन फर्जी पहचान पत्र (आधार कार्ड) के आधार पर परीक्षा में बैठने का दवाब बनाया गया, जिसका युवको द्वारा विरोध किया गया। प्राप्त सुचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने हेतु अनुमंडल दंडाधिकारी चास को अनुरोध किया गया।
जब्त सामग्रियां –
लेनेवो कंपनी का काला रंग का लैपटॉप, कैनन कंपनी का प्रिंटर, भागीरथ प्रमाणिक नाम से कूटरचित आधार कार्ड, प्रेमचंद हांसदा नाम से कूटरचित आधार कार्ड, सुधीर किस्कू नाम से कूटरचित आधार कार्ड, OPPO कंपनी का एक मोबाइल फ़ोन, VIVO कंपनी का एक मोबाइल फ़ोन, OnePlus कंपनी का एक मोबाइल फ़ोन
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:-
अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदान्त शंकर, पिण्ड्राजोरा थाना प्रभारी पु०अ०नि० रवि कुमार, पु०अ०नि० मुन्ना रमानी, पु०अ०नि० वीरमणि, पु०अ०नि० सचिन रौशन, पु०अ०नि० दिलीप टुडू तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थें।
![]()


