पिण्ड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा तथा क्षेत्र में जल संकट का समाधान को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

पिण्ड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा तथा क्षेत्र में जल संकट का समाधान को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
समाजसेवी एवं JLKM के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. जयदेव कुमार महतो ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर पिण्ड्राजोरा पंचायत से जुड़े दो महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे।
पहले ज्ञापन में क्षेत्र में व्याप्त जल संकट के समाधान हेतु पत्थर खदान आधारित जलापूर्ति परियोजना प्रस्तुत की गई। डॉ. महतो, जो अमेरिका-प्रशिक्षित जल वैज्ञानिक हैं, ने इस योजना को व्यवहारिक बताते हुए इसके क्रियान्वयन की मांग की।
दूसरे ज्ञापन में पिण्ड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग की गई, ताकि स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
राज्यपाल ने दोनों मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। राज्यपाल में मुलाकात के डॉ जयदेव के साथ दौरान पूर्व मुखिया गोरा चाँद महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *