चलती ट्रेन में ‘नारकोस’ का वार, एलेप्पी एक्सप्रेस से लाखों का गांजा बरामद

चलती ट्रेन में ‘नारकोस’ का वार, एलेप्पी एक्सप्रेस से लाखों का गांजा बरामद
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
आरपीएफ बोकारो ने ऑपरेशन “नारकोस” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एलेप्पी एक्सप्रेस से करीब 14.364 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 7.18 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13352 एलेप्पी एक्सप्रेस के बोकारो पहुंचने पर आरपीएफ की टीम द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जनरल कोच के लगेज रैक पर दो संदिग्ध बैग रखे हुए मिले। टीम ने आसपास के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया।
इसके बाद बैग को प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित जीआरपी कार्यालय के पास लाकर जांच की गई। जांच के दौरान दोनों बैग से कुल छह पैकेट बरामद हुए, जिन्हें भूरे टेप से लपेटा गया था। एक पैकेट खोलने पर उसमें से गांजा होने की पुष्टि हुई।
मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई। बरामद गांजे को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी बोकारो को सौंप दिया
गया।
इस कार्रवाई में एएसआई डी.के. द्विवेदी, हेड कांस्टेबल मंटू कुमार, हेड कांस्टेबल धनजी सिंह, हेड कांस्टेबल आरपीएफ पोस्ट बोकारो के ए.के. सिंह और बोकारो स्थित सीआईबी/एडीआरए के अधिकारी/कर्मचारी शामिल थें.

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *