सड़क दुर्घटना में यूपी के व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में यूपी के व्यक्ति की मौत
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बालीडीह गोस्वामी टोला के समीप मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे सड़क दुर्घटना में करीब 45 वर्षीय अरविंद वर्मा की मौत हो गई. घटना एनएच 23 पर बालीडीह से जैनामोड़ जाने वाली सड़क पर हुई. मृतक रेलवे आईआरसीटीसी के बेस किचन में बात और मैनेजर कार्यरत था. मृतक यूपी का रहने वाला बताया जाता है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अरविंद वर्मा टीवीएस बाइक (जेएच 09 एफ 5434) से बालीडीह गायत्री नगर से बालीडीह मोड़ स्थित बेस किचन की ओर लौट रहे थे. गोस्वामी टोला के समीप सड़क पार करने ही वाले थे कि बोकारो की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिक अप वेन (जेएच 01ईवी 2856) ने अपनी चपेट में ले लिया. घसीटते हुए करीब 30 मीटर तक ले गया.

 

बालीडीह थाना इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने कहा कि मृतक के साथी कर्मी यहां पहुंचे हुए हैं, परिजनों को सूचना दी जा रही है. घटना के संदर्भ में उचित कार्रवाई की जाएगी.

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *