ऑल इंडिया एसटी/एससी रेलवे कर्मचारी एसोशिएशन का एजीएम संपन्न

ऑल इंडिया एसटी/एससी रेलवे कर्मचारी एसोशिएशन का एजीएम संपन्न
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

त्रिवार्षिक आम बैठक बोकारो रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से ज़ोनल अध्यक्ष एससी बौसाक, सचिव हंसराज मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत संथाली नृत्य संगीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में आद्रा डीविजन पदाधिकारी समेत तेरह शाखा पदाधिकारियों का चयन किया गया। आद्रा डीविजन अध्यक्ष विधान कालिंदी, सचिव वीवी राव का चयन किया गया।वहीं बोकारो ब्रांच एक अध्यक्ष नारायण कालिंदी, सचिव आशित मांझी, ब्रांच दो अध्यक्ष सुंदर करमाली, सचिव प्रवीन कुमार को सर्वसम्मति से चयन किया गया।

जोनल सचिव हंसराज 

इस दौरान बांकुड़ा एक शाखा, आद्रा में 3 , बोकारो में 2 ,भोजूडीह में 1 , पुरुलिया में 1,भागा में 1 तथा अनाडा में रनिंग सहित 2 शाखा पदाधिकारियों का चयन किया गया। मौके पर एके पासवान, एसके मल्लिक , डीडी बाउरी, मनोज कुमार, भोला पासवान सहित विभिन्न शाखाओं से एसोसिएशन के लोग मौजूद थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *