गोपालपुर में सड़क बनी नदी, ग्रामीणों का जनजीवन हुआ बेहाल

गोपालपुर में सड़क बनी नदी, ग्रामीणों का जनजीवन हुआ बेहाल
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro: प्रतिनिधि 

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत ब्राह्मणद्वारिका पंचायत के गोपालपुर गांव के नीचे टोल में घरों के लोगों का जीवन मुश्किल में पड़ गया है। गांव की सड़क पर तालाब का पानी लगातार बहने से रास्ता नदी का रूप ले चुका है। इसी रास्ते पर ग्रामीण कपड़े और बर्तन धोने को मजबूर हैं। स्थिति ऐसी है कि बच्चों को स्कूल जाना भी कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी-कभी अधिक पानी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। हालात इतने खराब हैं कि लोग अब इस गांव में विवाह करने के लिए लड़कियां नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या की शिकायत जिला उपायुक्त से की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ना ही कोई अधिकारी इनकी हालत देखने आए हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र समाधान की मांग की है।

Prabhat Live Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *