विस्थापित कॉलेज से पकड़ा गया अजगर

विस्थापित कॉलेज से पकड़ा गया अजगर
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बालीडीह मोड़ स्थित विस्थापित महाविद्यालय से एक अजगर सांप रेस्क्यू किया गया। शनिवार को करीब 5 फीट का अजगर सांप महाविद्यालय के शौचालय में देखा गया। सांप होने की सूचना मिलते ही महाविद्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। थोड़ी देर में वन विभाग के कर्मी कॉलेज पहुंचे। तब तक अजगर अपने स्थान पर ही पड़ा रहा। वन कर्मियों ने अजगर पकड़ कर बोरी में बंद कर अपने साथ ले गए। वहीं, अजगर के बारे में भी जागरूक किया।

 

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *