यातायात विभाग में बेहतर प्रदर्शन के लिए दो एएसआई सहित जिले के बहादुर बच्चों को मिला सम्मान
Bokaro:
77वें गणतंत्र दिवस पर बोकारो पुलिस लाइन में सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पादन एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस केंद्र बोकारो प्रांगण में यातायात ड्यूटी पर उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई ओशो प्रदीप एवं बबलू कुमार राम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, यातायात विभाग के हवलदार बिनोद कुमार साव एवं सिपाही कन्हाई चौधरी को भी ड्यूटी पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य के साथ महिलाओं को आत्मसम्मान के आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। औधोगिक विकास से लेकर सांस्कृतिक धरोहर, परंपरा, पर्यावरण को भी संरक्षित कर रही है।
आंदोलनकारी/खिलाड़ियों/बहादुर बच्चों को किया गया सम्मानित-
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर मंत्री, उपायुक्त आदि ने बेहतर कार्य करन वाले सेविका – सहायिका, खिलाड़ियों, चिकित्सक, आशा दीदी, बहादुर बच्चों आदि को प्रशस्ति पत्र शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, झारखंड आंदोलन में अपनी महत्ती भूमिका अदा करने वाले 05 झारखंड आंदोलनकारियों को सांकेतिक रूप से प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियां –
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों (चास नगर निगम चास, कृषि विभाग, गव्य – पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभा, मत्स्य विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी, परिवहन विभाग, अग्निशमन सेवा, भूमि संरक्षण सर्वेक्षण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, जिला गंगा समिति, जिला समाज कल्याण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आदि) ने क्रम वार अपने अपने विभाग में संचालित योजनाओं/उपलब्धियों की झांकी निकाली। झांकियों में प्रथम स्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला गंगा समिति, परिवहन विभाग ने, द्वितीय स्थान शिक्षा, आपूर्ति, मत्स्य विभाग एवं तृतीय स्थान समाज कल्याण विभाग एवं जेएसएलपीएस ने अर्जित किया। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को माननीय मंत्री व अन्य अतिथियों द्वारा शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित –
इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र आनंद प्रकाश, डीआइजी सीआरपीएफ, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, डीआरडीए निदेशक मनेका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मारूति मिंज, जिला सहकारिता पदाधिकारी ऋतुराज, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक सूचिता किरण भगत, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, डीपीएम जेएसएलपीएस अनिल डुंगडुंग, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पार्टियों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, शहरवासी आदि उपस्थित थे।
![]()



