श्री राम सेल्स में मिलेगा जर्मन तकनीक का रेफ्रिजरेटर

श्री राम सेल्स में मिलेगा जर्मन तकनीक का रेफ्रिजरेटर
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बोकारो के चास बाजार स्थित श्री राम सेल्स में जर्मन तकनीक से निर्मित, 75 वर्षों के अनुभव वाला विश्वप्रसिद्ध लीबहेर (Liebherr) रेफ्रिजरेटर अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गया है। चास के पूर्व मेयर भोलू पासवान ने फीता काट कर इस अत्याधुनिक तकनीक से लैस फ्रिज का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिक, व्यवसायी एवं ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मौके पर लोगों ने Liebherr ब्रांड की गुणवत्ता, मजबूती और आधुनिक तकनीक की सराहना की।
इस अवसर पर श्री राम सेल्स प्रबंधन ने कहा कि Liebherr रेफ्रिजरेटर पूरी तरह नई व उन्नत तकनीक से विकसित की गई है।  इसे नए युग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें बेहतर कूलिंग सिस्टम है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और लंबे समय तक टिकाऊ जैसी विशेषताएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि इस फ्रिज की खास विशेषता यह है कि इसमें गर्म दूध भी सुरक्षित रूप से रखा जा सकता है। साथ ही, उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्रिज के अंदर मसाले रखने के लिए अलग फ्रेम की व्यवस्था की गई है। सब्जी, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के सुरक्षित अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जो इसे अन्य फ्रिजों से अलग बनाता है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *