शिव नगर में कचरे का अंबार, फैल रहा दुर्गंध

शिव नगर में कचरे का अंबार, फैल रहा दुर्गंध
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro: प्रतिनिधि 

चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सख्या 17 में शिव शक्ति नगर क्षेत्र के लोग सफाई व्यवस्था से परेशान है। गायत्री मंदिर के रास्ते पे सुखदेव नगर की ओर घुमने वाली चौक पर कचरे का अंबार लगा है। खाली पड़ी जमीन देखकर लोगों ने घर का कचरा फेंकना आरंभ कर दिया, कचरे का अंबार अब पहाड़ का रूप ले रहा है। इस जमीन के चारों और बाउंड्री है। जमा कचरा के दबाव में एक ओर कर दीवार टूट गई हैं।

क्षेत्र में फैल रहा दुर्गंध –   इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। जमा कचरों का उठाव व सफाई नहीं होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैलने लगा है। गंदगी और दुर्गन्ध के कारण इस राह के राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने तीन बार लिखित रूप से नगर निगम को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि निगम की लापरवाही से यह स्थान अब प्रदुषण और बीमारी का केंद्र बनता जा रहा है।

Loading

Prabhat Live Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *