बियाडा क्षेत्र में नाली की कमी और अव्यवस्था के कारण उद्यमियों को हो रहा नुकसान

बियाडा क्षेत्र में नाली की कमी और अव्यवस्था के कारण उद्यमियों को हो रहा नुकसान
इस खबर को शेयर करें...

नाली के अभाव में बारिश के पानी का बहाव दो कंपनियों में तोड़ दिया बाउंड्री वॉल

Bokaro:

बोकारो औधोगिक क्षेत्र में नाली की उपलब्धता नहीं होने के कारण लगातार हो रही बारिश का पानी श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज तथा इंडिजिनस इंडस्ट्रियल सिंडीकेट कारखाना में प्रवेश करने के कारण दोनों कंपनियों की बाउंड्री टूटकर गिर गई. यह अवस्था तब होती है, जब क्षेत्र के हर कंपनी द्वारा जियाडा को डेवलपमेंट कर चुकाया जाता है. कई जगह जहां नाली का निर्माण किया जाना चाहिए, वहां पर अभी तक जियाडा द्वारा नाली का निर्माण नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. नारी के अभाव में बारिश की त्रासदी के कारण कारखाना मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है.

आखिर डेवलपमेंट के लिए उद्योग घराने से वसूली जा रही रकम कहां होती है खर्च-
उद्यमियों ने जियाडा द्वारा वसूली जा रही डेवलपमेंट चार्ज की रकम के खर्च पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यहां संचालित हर उद्योग द्वारा डेवलपमेंट चार्ज जियाडा को निरंतर दिया जाता है, लेकिन इसके बाद भी न तो औधोगिक क्षेत्र में पूरी तरह नाली की व्यवस्था की गई और नहीं सड़क की दुर्दशा ही सुधारी जा रही है. यहां तक की स्ट्रीट लाइट भी खाओ-पकाओ योजना का हिस्सा बन कर रह गया.

कंपनी प्रबंधक कमल कुमार पांडेय ने बताया कि गोविंद मार्केट, हाउसिंग कॉलोनी, छतनीटांड़ आदि का पानी बहकर हमारी फेक्ट्री में प्रवेश करने से दो साइड की बाउंड्री वॉल धाराशाई हो गई. जियाडा द्वारा सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण नहीं किये जाने के कारण हर दो-तीन साल में हमारी कंपनी का बाउंड्री वॉल पानी के दबाव में टूट जाता है. कुछ जगह पर नालियों का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन साफ-सफाई नहीं होने से मालवा भरा पड़ा है, ऐसी स्थिति में सड़क का पूरा पानी ही फैक्ट्री में प्रवेश करता है.

वहीं, इंडिजिनस इंडस्ट्रियल सिंडीकेट कारखाना के मालिक विमल किशोर ने कहा कि नाली निर्माण की पूरी जिम्मेदारी जियाडा प्रबंधन की है, वो इस कार्य में थोड़ी रूचि दिखाएं तो हर वर्ष बारिश की तबाही झेलने वाले हमारे जैसे कंपनी मालिकों को बहुत राहत मिलेगी. यह चौथी बार है, जब हमारी बाउंड्री बारिश में बाहर व अगल-बगल के कंपनी के पानी के दबाव में टूटा है.

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *