भोजपुरी परिवार ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

भोजपुरी परिवार ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
इस खबर को शेयर करें...
बोकारो :

भोजपुरी परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडे जी के आकस्मिक निधन पर भोजपुरी परिवार बोकारो की ओर से रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय गिरजा शंकर पांडे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी व भोजपुरी परिवार के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया. इसकी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी राजेश्वर सिंह ने दी। भोजपुरी परिवार के बोकारो जिलाध्यक्ष बी बी एल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा की स्वर्गीय गिरजा शंकर पांडे जी के द्वारा भोजपुरी समाज के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलना हीं सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भोजपुरी परिवार के लिए यह एक अपूर्णनिय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भोजपुरी परिवार के संरक्षक केदार सिंह , भीम सिंह,अशोक कुमार सिन्हा,ओम प्रकाश गुप्ता , रविंद्र सिंह, राश नारायण सिंह, संत कुमार सिंह, जय सिंह (पाली), अभिषेक सिंह,राम सुमेर सिंह, संतोष सिंह विधायक,  धर्म देव सिंह, जवाहर सिंह ,बिनोद कुमार सिन्हा , दिलीप कुमार सिंह , शैलेंद्र सिंह, राजदेव शर्मा व्यास, संजय सिंह, बिनोद कुमार सिंह,रामजी गिरी, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *