एक नवंबर से बोकारो होकर गुजरेगी रांची-गौरखपुर विक्ली एक्सप्रेस

एक नवंबर से बोकारो होकर गुजरेगी रांची-गौरखपुर विक्ली एक्सप्रेस
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro:
बोकारो रेलवे यात्रियों को नवंबर में गौरखपुर से रांची विक्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है. ट्रेन संख्या 18629 रांची से हर शुक्रवार गोरखपुर के लिए शाम 16.50 बजे खुलेगी. जो मुरी होकर शाम करीब साढ़े 6 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर रूकेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18630 गौरखपुर से हर शनिवार 15.30 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेगी. जो रविवार सुबह 7 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर होगी. यह ट्रेन 9.25 बजे रांची पहुंचेगी.
22 कोच के साथ इन स्टेशनों से गुजरेगी यह ट्रेन-
22 कोच के साथ खुलने वाली यह ट्रेन रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद (21.40 बजे), चितरंजन (23.16 बजे), जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह (रात्रि करीब साढ़े 12 बजे), झाझा (1.45 बजे), कियूल (2.40 बजे), मोकामा, पटना साहिब, पटना (4.55 बजे), पाटलिपुत्र, छपरा (7.30 बजे), सिवान (8.30 बजे), बटनी, देवरिया सदर होकर शनिवार दिन 11.30 बजे गौरखपुर पहुंचेगी.
वहीं, शनिवार 15.30 बजे गौरखपुर से खुलकर, शाम 5.40 बजे सिवान, शाम 7 बजे छपरा, रात्रि 10 बजे पटना, रात्रि 12 बजे कियूल, 1.40 बजे झाझा, 2.17 बजे जसीडीह, 3.18 बजे जामताड़ा, 5 बजे धनबाद, चंद्रपुरा होकर सुबह 7 बजे बोकारो, मुरी होकर रविवार सुबह 9.25 बजे रांची पहुंचेगी.

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *