छापेमारी में 162 ली० विदेशी शराब, 46.80 ली० बियर सहित देशी शराब भी किया जब्त 

इस खबर को शेयर करें...

महुआ शराब बनाने की सामग्री व अंग्रेजी शराब
Bokaro:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सोमवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात एवं सोमवार सुबह उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया. इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया. मौके से उत्पाद टीम ने 162 लीटर विदेशी शराब, बियर 46.80 लीटर, देशी शराब 90.00 लीटर, जावा महुआ 3000 किलो एवं तैयार महुआ शराब 200 लीटर जब्त किया. छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंद्रपुरा महेश दास उपस्थित थे.
 जानकारी हो कि, विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *