प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को बधाई दी
इस खबर को शेयर करें...

New Delhi :

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर आज देशवासियों को बधाई दी है। उन्‍होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान धन्वंतरि की जन्म–जयंती देश की महान संस्‍कृति में आयुर्वेद की उपयोगिता और योगदान से जुड़ी है। श्री मोदी ने विश्‍वास जताते हुए कहा कि आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्‍सा प्रणाली के रूप में समूची मानवता को स्‍वस्‍थ बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“समस्त देशवासियों को आयुर्वेद दिवस की बहुत–बहुत शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि की जन्म–जयंती का यह पावन अवसर हमारी महान संस्कृति में आयुर्वेद की उपयोगिता और उसके योगदान से जुड़ा है, जिसके महत्त्व को आज पूरी दुनिया मान रही है। मुझे विश्वास है कि चिकित्सा की यह प्राचीन पद्धति पूरी मानवता के आरोग्यपूर्ण जीवन के लिए निरंतर काम आती रहेगी।”

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *