13 साल का छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, दिल्ली जाने की चास में ओडिशा का ट्रेन पकड़ा

13 साल का छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, दिल्ली जाने की चास में ओडिशा का ट्रेन पकड़ा
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:
औद्योगिक क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 में पढ़ने वाला प्रतीक कुमार शनिवार को ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने बताया कि जब दोपहर करीब 12:30 बजे तक प्रतीक घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान बोकारो रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के पास उसकी साइकिल बरामद हुई, जिससे आशंका और गहरा गई।
प्रतीक अपने नाना-नानी के साथ रहता था। उसकी मां दिल्ली में रहती हैं, जबकि पिता फिलहाल जेल में हैं। परिवार के मुताबिक, हाल के दिनों में वह अपने दोस्तों से दिल्ली जाने की बात कर रहा था।
मामले में नया मोड़ तब आया जब रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में प्रतीक को जयनगर-राउरकेला ट्रेन में सवार होते देखा गया है। हालांकि, वह किस स्टेशन पर उतरा, इसका अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजन और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। आसपास के स्टेशनों और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, परिवार ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को प्रतीक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या परिजनों को सूचित करें।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *