बालीडीह गोविंद मार्केट में सड़क हादसे, गोडाबाली निवासी पति-पत्नी की मौत

बालीडीह गोविंद मार्केट में सड़क हादसे, गोडाबाली निवासी पति-पत्नी की मौत
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद मार्केट चौराहे पर गुरुवार की दोपहर 12:25 बजे ट्रक संख्या जेएच 05 डीएल 0406 ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। घटना में गोडाबाली दक्षिणी पंचायत के गोडाबाली गांव निवासी नकुल उर्फ संजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी सोनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान बाइक ट्रक के नीचे फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बोकारो औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। दोपहर करीब एक बजे के आसपास ग्रामीणों ने एनएच 23 को भी जाम कर दिया। इस दौरान स्कूल से लौट रहे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर कर बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, माराफारी थाना प्रभारी, चास सीओ, हेडक्वार्टर डीएसपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पहुंचे।
 चिल्लाते रहे लोग, चालक ने नहीं मारी ब्रेक – घटना के दौरान गोविंद मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि बाइक सवार पति-पत्नी हाउसिंग कॉलोनी की ओर से गोविंद मार्केट चौक पर पहुंचे। बालीडीह मोड़ की ओर से तेज गति से ट्रक आता देख बाइक को किनारे पर ही रोक दिया। वहीं ट्रक चालक रफ्तार पर काबू कर पाता बाइक से टकरा गई। पति-पत्नी दोनों गिर गए। यह देख आसपास के लोगों ने ट्रक को रोकने के लिए हल्ला किया। लेकिन ट्रक चालक से ब्रेक नहीं लगा। इस दौरान दोनों के सर को कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गई। बाइक ट्रक के चक्कों के बीच फंस गया। ट्रक रुक गई।
एनएच पर जाम के बाद का माहौल
पितृपक्ष की रस्म अदा कर क्वार्टर लौट रहे थे दोनों – मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि नकुल उर्फ संजीव कुमार सिंह बोकारो औद्योगिक क्षेत्र स्थित एथनॉल कंपनी में कार्यरत था। सेक्टर 12 में रहता था। पितृपक्ष को दोनों भाई अपनी पत्नी के साथ अपने गोडाबाली पहुंचे। पितरों को पानी देने व अन्य कार्य संपन्न कर वापस सेक्टर बारह लौट रहे थें। छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ बाइक में आगे निकल गया। वहीं नकुल सिंह तेज गति से ट्रक आते देख गोविंद मार्केट के पास सड़क पार करने के लिए ठहरा था। इसी बीच जैनामोड की और से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। मृतक के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा करीब 12 वर्ष का है।
मालवाहक वाहनों के साथ बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं – बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक भारी वाहनों का आवागमन होता हैं। इंडियन ऑयल गैस प्लांट, डालमिया सीमेंट, भारत पेट्रोलियम गैस प्लांट, एचपीसीएल डिपो समेत कई बड़े औद्योगिक इकाइयों से प्रतिदिन भारी-भरकम ट्रकों की आवाजाही होती है। ऐसे में इस क्षेत्र में सड़क दुघर्टना की तादाद भी बढ़ गई है। कई लोगों को जान गंवानी पड़ी। इस वर्ष अभी तक बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में करीब चार लोगों की मौत हो चुकी है।‌
23 साल पुरानी सड़क पर तेज रफ्तार – स्थानीय लोगों का कहना है कि 23 वर्ष पूर्व बियाडा क्षेत्र की सड़क का निर्माण हुआ था। उस समय क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियों का पदार्पण नहीं हुआ था। छोटी-छोटी कंपनियां थी, कई उद्योग बंद थे। अब अधिकांश इकाइयां चालू हो चुकी हैं। वाहनों और मजदूरों की संख्या बढ़ी है।  वाहनों की तेज रफ्तार व ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था के अभाव में आए दि दुर्घटनाएं होती रहती है। नो-इंट्री का कोई नियम लागू नहीं है। वाहनों के आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग तय नहीं है।
के कारण इस वर्ष अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने सड़क चौड़ीकरण, यातायात नियंत्रण की ठोस व्यवस्था, वाहनों के आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग, रफ्तार पर रोक सहित अन्य उपाय करने की मांग की।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *