मुख्य न्यायाधीश ने बोकारो में किया रक्तदान

मुख्य न्यायाधीश ने बोकारो में किया रक्तदान
इस खबर को शेयर करें...

न्याय सदन बोकारो सभागार में रक्तदान का हुआ आयोजन

Bokaro:

डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, बोकारो एवं रेडक्रॉस सोसायटी, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में न्याय सदन बोकारो सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शिविर का शुभारंभ – शिविर का शुभारंभ झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

दीप प्रज्ज्वलित करते हुए

मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायमूर्ति आदि ने किया रक्तदान – कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान एवं न्यायमूर्ति, झारखंड उच्च न्यायालय आनंदा सेन ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया।

अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति – शिविर में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, समाजसेवी एवं रक्तदातागण उपस्थित रहे। रेडक्रॉस सोसायटी बोकारो ने रक्त संग्रहण एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच की व्यवस्था की।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *