सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण देने पहुंचे खेल मंत्री सुदिव्य कुमार
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं झारखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।
![]()

