यूजीसी कानून कांडिका 5 का विरोध करने के लिए समिति बनाने का निर्णय

यूजीसी कानून कांडिका 5 का विरोध करने के लिए समिति बनाने का निर्णय
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

बोकारो जिला जेल मोड के समीप स्थित ग्राउंड में रविवार को स्वर्ण समाज के बुद्धिजीवियों की एक बैठक हुई। बैठक में जिले के ग्रामीण सह शहरी क्षेत्रों के स्वर्ण समाज के बुद्धिजीवी को जोड़ कर एक समिति बनाने का निर्माण लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी कानून कांडिका 5 का विरोध करने के लिए सभी को एकजुटता दिखानी होगी।

समिति सदस्य बोकारो जिला अंतर्गत सभी कॉलेजो में जा कर इस काला कानून के बारे में स्वर्ण छात्र-छात्राओं को जानकारी देंगे। कानून के माध्यम से आने वाले समय में स्वर्ण छात्र-छात्राओं व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के लिए जागरूक करने का काम किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युगदेव महथा, अनिल सिंह, राकेश शर्मा, झारखंड महथा, समरेश चौधरी, चंदन महथा, अभिषेक महथा, राहुल महथा, नंदन सिंह, राकेश महथा, गौतम सिंह, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, संदीप महथा, सुभाष महथा, कार्तिक शर्मा, विजय शर्मा, बासुदेव महथा सहित स्वर्ण समाज के राजपूत समाज, भूमिहार समाज, कायस्थ समाज, ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *