राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
इस खबर को शेयर करें...

शिविर में लगभग 700 चालक एवं सह चालक की नेत्र की गई जांच

Bokaro:
बालीडीह टोल प्लाजा परिसर में शनिवार को नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जांच शिविर 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया है। यह शिविर बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर लगाया गया है। इस जांच शिविर में लगभग 700 लोगों का नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही शिविर में आने वालों को यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने का भी अपील की गई। जांच के दौरान जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा मिलने पर दवा खाने के साथ ही आराम करने की सलाह दिया गया।
शिविर में लगभग 700 बस चालकों सहित अन्य चालकों का जांच की गई-
चिकित्सक सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यह नेत्र जांच व अन्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में लगभग 700 बस चालकों सहित अन्य चालकों का जांच की गई। इस कार्य में श्री पहलाद कुमार वर्मा ने सहयोग किया। जांच शिविर परिवहन विभाग एवं सिविल सर्जन बोकारो के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बस, टोटो, ऑटो चालकों के आंखों की जांच की जा रही हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 से 31 जनवरी, 2026 तक मनाया जा जाएगा, जिसमें परिवहन विभाग के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा की टीम, ट्रैफिक पुलिस की टीम, परिवहन कार्यालय की टीम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *