हेल्थ प्लस हॉस्पिटल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

हेल्थ प्लस हॉस्पिटल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
चास फोरलेन स्थित हेल्थ प्लस हॉस्पिटल परिसर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जैप-4 के डिप्टी कमांडेंट पी.के. सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

डिप्टी कमांडेंट पी.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में भी समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता चिकित्सा और शिक्षा है। ये दोनों ही क्षेत्र एक सशक्त एवं विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।


वहीं, हेल्थ प्लस हॉस्पिटल के एमडी आर.एन. सिंह ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य बोकारो वासियों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। अस्पताल द्वारा हर समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने हमलोगों का पहला प्रयास है, ताकि आम लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
कार्यक्रम में अस्पताल के चेयरमैन आर.एस. सिंह, एडमिन प्रमोद कुमार झा, एमडी अश्वनी कुमार सिंह सहित अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *