अनियंत्रित ट्रेलर ने तीन टेम्पो समेत बाइक को मारी टक़्कर, एक की मौत, एक दर्जन लोग घायल 

अनियंत्रित ट्रेलर ने तीन टेम्पो समेत बाइक को मारी टक़्कर, एक की मौत, एक दर्जन लोग घायल 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

बोकारो में मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में करीब एक दर्जन  लोग घायल हो गए। करीब 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना पिण्ड्राजोरा थाना में एनएच 32 पर हुई। बोकारो से पुरुलिया की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रेलर ने तीन टेम्पो, कई बाइक और कई साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित ट्रेलर काशीझरिया के काजूबगान व कुरा में (तीन अलग-अलग स्थानों पर) वाहनों को रौंदता चला गया। इस घटना में घायल लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पिण्ड्राजोरा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया।

पकड़ा गया ट्रेलर आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे – इस घटना में तेज रफ्तार ट्रेलर में एक बाइक चक्का के बीच फंस गया। इसके बाद ट्रेलर रुक गई। पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर आए। पुरुलिया-धनबाद रोड एनएच 32 को जाम कर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगें।

एक युवक की मौत – इस दर्दनाक घटना में पश्चिम बंगाल जिला के पुरुलिया निवासी 20 वर्षीय सुरेश महतो, पिता मंटू लाल महतो की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था। सबसे पहले एक टेम्पो को टक्कर मारी। इसके बाद फरार होने के चक्कर में अलग-अलग तीन स्थानों पर ऑटो, बाइक और साइकिल सवार को रौंदता चला गया। अंततः एक बाइक ट्रेलर के चक्के के बीच फंस गया। जिससे ट्रेलर का पहिया रुक गया।

एक ओर प्रशासन का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान – ज्ञात हो कि एक ओर जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है‌। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर शराब के नशे में धुत्त ट्रेलर चालक ने तीन ऑटो समेत कई बाइक व साइकिल सवार के लिए काल बन गया।

 

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *