5 दिन का वर्किंग डे करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मी 

5 दिन का वर्किंग डे करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मी 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को बोकारो के बैंक कर्मियों ने भी एकदिवसीय हड़ताल का रूख अख्तियार कर लिया। हड़ताल पर उतरे बैंक कर्मचारियों ने सेक्टर 4 में अपनी मांगो को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के नेताओं ने कहा कि हमारी मांग एक सूत्री है। जिस प्रकार अन्य संस्थानों में मात्र 5 दिन का वर्किंग डे होता है, हमारा वर्किंग डे भी पांच दिवसीय किया जाए। कहा कि एलआईसी, रिजर्व बैंक समेत कई संस्थाओ में 5 दिन का ही वर्किंग डे है। हमें भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि इस मांग को लेकर देश के 10 लाख से बैंककर्मी आज हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगो पर यदि ध्यान नहीं देगी तो हमारे आंदोलन और तेज होगा।मालूम हो कि हड़ताल के कारण बैंक खाताधारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, करोड़ों का लेनदेन भी प्रभावित हुआ।

राघव कुमार सिंह बैंककर्मी

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *