बीएसएल प्लांट में क्रेन से गिर कर एक ठेका मजदूर की मौत 

बीएसएल प्लांट में क्रेन से गिर कर एक ठेका मजदूर की मौत 
इस खबर को शेयर करें...

बीएसएल प्रबंधन ने दिया नियोजन का ऑफर लेटर

Bokaro:

ऑफर लेटर देते हुए

बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के आईएमएफ विभाग में कार्यरत ठेका मजदूर गणेश महतो की मौत कार्य स्थल पर हो गई। घटना सोमवार सुबह 9:45 की बताई जाती है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार ठेका मजदूर गणेश महतो क्रेन नम्बर 3 में कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक उपर से नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल गणेश महतो को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बीजीएच में सुरक्षित रखा गया है।

बीजीएच में साथी कर्मी व यूनियन के सदस्य

मृतक गणेश महतो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के करकरा गांव स्थित घुमाडीह का निवासी था। जिसकी उम्र करीब 38 वर्ष थी। गणेश महतो ठेकेदार नीरज इंटरप्राइजेज में बर्थ और ऑपरेटर काम करता था।

एटक महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि यह सुरक्षा चूक का मामला है। यूनियन इस दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों के साथ है। उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से मृतक के परिवार को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की।

इधर, बीएसएल प्रबंधन ने मृतक की पत्नी मोनी महतो को ज्वाइनिंग ऑफर लेटर दिया। इसके बाद परिजन शव उठाने को तैयार हुए। इस दौरान गणेश महतो के साथी कर्मी, यूनियन के लोग एवं स्वजन बीजीएच में परिवार के बीच उपस्थित रहें। बता दें कि मृतक की एक बेटी और एक बेटा है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *