बालीडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग से यौन-शोषण का प्रयास करने के आरोप में दो गिरफतार

बालीडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग से यौन-शोषण का प्रयास करने के आरोप में दो गिरफतार
इस खबर को शेयर करें...

12 घंटे के अंदर हुई गिरफ्तारी, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद

Bokaro:

बालीडीह थाना पुलिस ने क्षेत्र दो युवकों को नाबालिग लड़की के साथ यौन-शोषण का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अभियुक्त चैनपुर निवासी कृष्णा कपरदार, उम्र 32 वर्ष और गुड़गुड़ी निवासी अमित कुमार मण्डल को गिरफ्तार कर बालीडीह थाना काण्ड सं0-65/26, दि0-12.04.26, धारा-70 (2)/62 बी०एन०एस० एवं 8/12 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत काण्ड दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल की शाम 4 बजे एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना पहुंची। महिला ने पुलिस को सूचित किया कि दो व्यक्तियों द्वारा इनकी नाबालीग पुत्री के साथ यौण शोषण करने का प्रयास किया गया है। तत्पश्चात् घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक बोकारो को दी गई। पिड़िता द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर काण्ड की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू पुलिस अधीक्षक के द्वारा नवीन कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना के नेतृत्व में बालीडीह थाना के पदाधिकारियो एवं कर्मियों को मिलाकर एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठीत टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए मानवीय एवं गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त प्राथमिकी दोनों अभियुक्तों देर रात्री में ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंचने हेतू उपयोग किये गए मोटसाईकिल एवं दो मोबाईल जप्त किया गया है। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए संलिप्त अभियुक्तो को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया तथा अग्रतर कारवाई की जा रही है।

बरामद / जप्त सामनों की विवरणी :-

1. हिरो ग्लैमर नं०- JH05AW-2310

2. एक सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन

3. एक ओपो कंपनी का स्मार्ट फोन

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-

पु०नि० नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी बालीडीह थाना, पु०अ०नि० संदीप कुमाार, पु०अ०नि० अजय कुमार राय, पु०अ०नि० जितेन्द्र कु० यादव, स०अ०नि० अजय कुमार पासवान, आ0/272 अमित कु० सिंह, आ0/1084 बैजनाथ राउत शामिल थें।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *