झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिला सम्मेलन में उपायुक्त सहित कई गणमान्य हुए शामिल

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिला सम्मेलन में उपायुक्त सहित कई गणमान्य हुए शामिल
इस खबर को शेयर करें...

 
Bokaro:
बुधवार को झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इकाई द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन में उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-04 स्थित बुद्ध बिहार भवन सभागार में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि न्यायपालिका – विधायिका, कार्यपालिका एवं पत्रकारिता लोकतंत्र के चारों मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि यदि सभी अपने-अपने कार्यों का आत्ममंथन करें, तो निष्कर्ष तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इन सभी का केंद्र आम जनता की सेवा और उनके कष्टों को दूर करना है।
विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी –
उपायुक्त ने कहा कि आज के समय में लोग अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अत्यधिक विश्वास करते हैं, जिससे पत्रकारों, संपादकों एवं ब्यूरो प्रमुखों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने संवाददाताओं, ब्यूरो प्रमुख एवं संपादकों के दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि खबरों की विश्वसनीयता की जांच अत्यंत आवश्यक है।
समाचार पत्र जनमत निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम –
उपायुक्त ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे प्रतिदिन 8 से 10 समाचार पत्र पढ़ते हैं और एक सामान्य पाठक के रूप में समाचारों एवं संपादकीय का विश्लेषण* करते हैं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र जनमत निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और पाठक उसमें प्रकाशित खबरों को सत्य मानते हैं, इसलिए पत्रकारिता में सटीकता एवं निष्पक्षता अनिवार्य है।
बोकारो को नंबर वन जिला बनाने का लक्ष्य –
उपायुक्त ने कहा कि बोकारो को राज्य का नंबर वन जिला बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नकारात्मकता के बावजूद सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा आम जनता की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की कहीं बात –
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कहीं भी भ्रष्टाचार पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि कार्य के दौरान हुई त्रुटियां यदि अनजाने में हों तो स्वीकार्य हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की जानबूझकर या षड्यंत्र के तहत की गई गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 विधायकों ने भी रखा अपना वक्तव्य –
इस अवसर पर चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक एवं बोकारो की विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, उपायुक्त एवं चास नगर निगम के मेयर एवं उप मेयर द्वारा वरीय पत्रकारों को साल एवं पौधा देकर सम्मानित* किया गया। मौके पर यूनियन के संयोजक रजत गुप्ता, यूनियन के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, यूनियन के सचिव राजीव, वरीय पत्रकार प्रकाश सहाय समेत जिला स्तरीय पत्रकारगण उपस्थित थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *