पिण्ड्राजोरा सड़क हादसे में 22 युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 32 जाम
Bokaro:
धनबाद से पुरुलिया मुख्य मार्ग पर सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई। घटना पिण्ड्राजोरा थाना अंतर्गत चास कॉलेज के करीब कांड्रा के निकट घटी। इस घटना में अनियंत्रित एचपी का तेल टैंकर (जेएच 10 एएस 6853) ने एक बाइक (जेएच 09 बीएम 3787) सवार 22 वर्षीय युवक को को रौंद डाला। घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पिण्ड्राजोरा थाना पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि मृतक पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारदागा पंचायत के रानी चिड़िया निवासी था। मृतक का नाम दीजोपद, अकलू कुम्हार का पुत्र था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 32 को जाम कर दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर एनएच को किया जाम – सुबह करीब 8 बजे के आसपास युवक अपने घर से बाइक लेकर चास की रवाना हुआ। इसी क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हुई है। घटना के गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए एनएच को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गई। एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तनावपूर्ण माहौल को शांत करने के लिए घटनास्थल पर पुलिस व अन्य अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे। करीब घंटे बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा व टैंकर चालक पर कार्रवाई का भरोसा मिलने पर एनएच से शव उठाया गया।
![]()

