तमाम असुविधाओं को पार रचा इतिहास, छोटी कुमारी बनीं स्टेट टॉपर

तमाम असुविधाओं को पार रचा इतिहास, छोटी कुमारी बनीं स्टेट टॉपर
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 12वीं (इंटरमीडिएट) आर्ट्स परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल संसाधनों पर निर्भर नहीं होती। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी एक मजदूर की बेटी छोटी कुमारी ने अभावों से लड़ते हुए आर्ट्स संकाय में स्टेट टॉपर बनी। अपने गांव, प्रखंड और बोकारो का नाम राज्य भर में रोशन किया। वहीं, बेहतर सुविधाओं के बावजूद कई शहरी छात्र उनसे पीछे रह गए।
कठिन परिस्थितियों में हासिल की बड़ी सफलता कसमार प्रखंड के खैराचातर गांव में रहने वाले भवानी शंकर नायक एक दैनिक मजदूर हैं, जो दिनभर कड़ी मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष को उनकी पुत्री छोटी कुमारी ने बेकार नहीं जाने दिया। उन्होंने न केवल अपने पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि बिना सुख-सुविधाओं के भी इतिहास रचा जा सकता है। छोटी ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर 500 में से 487 अंक हासिल कर यह मुकाम प्राप्त किया।

राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन –
इस वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल का कुल पास प्रतिशत 96.14% रहा, जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। छोटी कुमारी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनकी सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। छोटी की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम के बल पर किसी भी बाधा को पार कर सफलता हासिल की जा सकती है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *