अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला , मौत

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला , मौत
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बालीडीह ओपी थाना अंतर्गत मानगो केवट टोला निवासी 60 वर्षीय नकुल महली को अज्ञात वाहन के चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को अहले सुबह जैनामोड़ फुसरो मेनरोड में कलाली मोड़ के पास घटी। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग कलाली मोड़ पहुंचे और मेनरोड को जाम कर दिए। ओपी थाना प्रभारी आनंद आजाद सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक नकुल के परिजनों को हिट एंड रन मामले में सरकार के ओर से मिलने वाले मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन देने के बाद रोड जाम खुला। बताया जाता है कि मृतक नकुल साइकिल से जैनामोड़ जा रहा था और इसी दौरान घटना हुई।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *