केएफसी में पार्टी करने गया छात्र ने परिजनों को सुनाई अपहरण की झूठी कहानी
Bokaro:
चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्कूली छात्र के अपहरण की सूचना आखिरकार झूठी निकली। 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे थाना से महज 30-40 मीटर दूरी पर काले रंग की स्कॉर्पियो सवार दो लोगों द्वारा छात्र के अपहरण के प्रयास की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र के पिता संजीव सिन्हा के लिखित आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई
पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और छात्र से गहन पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि छात्र स्कूल के बाद बस से घर नहीं गया, बल्कि दोस्तों के साथ सेक्टर-04 स्थित केएफसी में पार्टी करने चला गया था। देर से घर पहुंचने पर डांट से बचने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपहरण की कोई घटना नहीं हुई थी और मामला पूरी तरह अफवाह निकला।
![]()

