सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने जताया आभार, मेरिट से होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने जताया आभार, मेरिट से होगी नियुक्ति
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro: 
चास आईटीआई मोड़ पर प्रेस वार्ता के माध्यम से टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने 7 मई को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आभार व्यक्त किया। सुनील कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट के एस बी एन भाटी और पंकज मित्तल बेंच के द्वारा पारा शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। अदालत ने नियमितीकरण की प्रक्रिया में सुधार करते हुए पारा शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षा से छूट देते हुए मेरिट के आधार पर नियुक्ति का निर्देश दिया है।
 अदालत के फैसले के अनुसार अब पारा शिक्षकों का चयन स्नातक, इंटर (10+2), शिक्षक प्रशिक्षण और JTET के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार को हर वर्ष कुल रिक्तियों में 50 प्रतिशत पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने 4 सप्ताह के भीतर रिक्तियों की गणना और अधिसूचना जारी करने तथा 10 सप्ताह में पूरी प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय वर्षों से सेवा दे रहे पारा शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है। इससे उनकी नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उन्हें स्थायी नियुक्ति का मार्ग मिलेगा। इस अवसर पर राज्य संयोजक सीमांत घोषाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में टेट पास सहायक अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, शैलेश कुमार सिंह, मनोरंजन गोराई, मेहदी हसन, मिथिलेश कुमार महतो, लीलु वाउरी, चंदन गोस्वामी, रंजीत कुमार साव, लालदेव महतो, दशरथ महतो समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *