मातृ दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान का अनोखा आयोजन, बुजुर्ग माताओं के चेहरे खिले

मातृ दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान का अनोखा आयोजन, बुजुर्ग माताओं के चेहरे खिले
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

मातृ दिवस के अवसर पर जोड़हाडीह मोड़ स्थित बैद्यनाथ जन सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रविवार को भावनाओं से भरा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रही बुजुर्ग माताओं को पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया गया और उनके प्रति श्रद्धा व स्नेह व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं समाजसेवियों ने माताओं के बीच फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण कर सेवा और सम्मान की मिसाल पेश की। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीय माहौल बना रहा, जहां उपस्थित लोगों ने माताओं के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन का एहसास कराया।
इस पहल का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों, विशेषकर माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में रतन लाल, ओंकार सिन्हा, उज्ज्वल मनीष, लालेश सिन्हा, विजय कुमार महथा, रेनबो पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, अकलेश शर्मा एवं गणेश सिंह चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने माताओं के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *