नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद

नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro:
बोकारो बस स्टैंड से बोकारो पुलिस ने दो प्लास्टिक बोरी में 47 पैकेट गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत करीब 5-7 लाख बताई जा रही है। यह गांजा आरा के लिए खुलने वाली बस से भेजा जाना था। बस के स्टाफ से बंद पैकेट के अंदर गांजा होने की जानकारी नहीं थी। इस बीच बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना को किसी ने गुप्त सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक, नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छापामारी दल द्वारा नया मोड बस स्टैंड में पवन सुत बस पडाव के चबुतरे पर संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ दो प्लास्टिक के बोरे में 47 पैकेट में बंधा हुआ लगभग 47 कि०ग्रा गांजा बरामद किया गया।
 बी०एस० सिटी थाना काण्ड संख्या 89/26 दिनांक 10.05. 2026 धारा 20(b) (ii) (C) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी किया जा रहा है। पुलिस को गांजा तस्करी में संलिप्त दो संदिग्ध का नाम ज्ञात हुआ है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सुदामा कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक महती बोयपाय, निरज सेठ, सहायक अवर निरीक्षक भरत नायक, हवलदार बिगावन सिंह, आरक्षी मदन प्रसाद, योगेन्द्र कुमार रजक, विजय कुमार सिंह एवं राजीव कुमार शामिल थे।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *