चिरा चास मारपीट मामले के आरोपी महताब अंसारी ने किया सरेंडर

चिरा चास मारपीट मामले के आरोपी महताब अंसारी ने किया सरेंडर
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro: 
 चीरा-चास थाना क्षेत्र में हुई 2 मई को हुई मारपीट मामले में नामजद आरोपी महताब अंसारी ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। हर्ष पांडेय ने आरिफ अंसारी, महताब अंसारी सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत पर दर्ज कराई थी। वीडियो वायरल होने के बाद घटना चर्चा में आईं। चिरा चास थाना अंतर्गत नंदुआ स्थान के पास 1 मई को जिम के बाहर मारपीट की घटना हुई थी।
मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर भाजपा लगातार दबाव बना रही थी। धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लु महतो ने 10 मई तक आरोपियों पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने भी एसपी से मुलाकात कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। राजनीतिक दबाव और पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच सोमवार को महताब अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *