एक्सप्रेसवे निर्माण में धूल से परेशान ग्रामीणों ने किया रोड जाम

एक्सप्रेसवे निर्माण में धूल से परेशान ग्रामीणों ने किया रोड जाम
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में छाई ढुलाई से उड़ रही धूल से परेशान ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने विरोध में कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ के पास सड़क पर उतरकर वाहनों का परिचालन रोक दिया, जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। घटना सोमवार की है। ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण कार्य में बड़ी संख्या में हाइवा वाहनों से लगातार छाई की ढुलाई की जा रही है, लेकिन धूल नियंत्रण के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इसके कारण पूरे इलाके में दिनभर धूल का गुबार छाया रहता है। लोगों ने कहा कि सड़क किनारे रहने वाले परिवारों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है और बच्चों तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। नियम के अनुसार नियमित अंतराल पर सड़क पर पानी डाला जाना चाहिए, लेकिन इस दिशा में कोई गंभीर पहल नहीं की जा रही है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने नियमित रूप से पानी छिड़काव कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *