दादा की फटकार के बाद घर से लापता हुआ किशोर, परिवार परेशान

दादा की फटकार के बाद घर से लापता हुआ किशोर, परिवार परेशान
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
समय के साथ बच्चों की मानसिकता में बदलाव साफ दिख रहा है। अब हल्की डांट-फटकार भी कई बार बच्चों पर गहरा असर डाल रही है। ऐसा ही एक मामला माराफारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 13 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया है।
माराफारी थाना क्षेत्र के बीएसएल एलएच स्थित स्ट्रीट नंबर 7, क्वार्टर नंबर 140 निवासी मुकेश कुमार राय का बड़ा पुत्र सूरज कुमार राय (13 वर्ष) सोमवार सुबह से लापता है। उसके अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता और बेचैनी बढ़ गई है।
परिवार के अनुसार, 10 मई की रात सूरज देर से घर लौटा था, जिस पर उसके दादा ने उसे डांट लगाई थी। अगले दिन सुबह वह रोज की तरह तैयार होकर घर से निकला। परिजनों को लगा कि वह स्कूल जा रहा है, लेकिन बाद में स्कूल से पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं।
दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने माराफारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
बच्चे के लापता होने से परिवार में मातम जैसा माहौल है। माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश जारी है।
अपील:
यदि किसी व्यक्ति को सूरज कुमार राय के बारे में कोई जानकारी मिले, तो नजदीकी थाना या उसके परिजनों को तुरंत सूचित करें।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *