माधवलाल सिंह के निधन के साथ बोकारो के राजनीतिक का एक युग का हुआ अंत

माधवलाल सिंह के निधन के साथ बोकारो के राजनीतिक का एक युग का हुआ अंत
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय नेता सह पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री (बिहार एवं झारखंड) सरकार का निधन बुधवार सुबह करीब 9 बजे हो गया। रांची के पल्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो से रांची रेफर किया गया था। माधवलाल सिंह के निधन के साथ ही बोकारो सहित झारखंड में एक राजनीतिक युग का समापन हो गया। उनके परिजन और बोकारो की जनता इस निधन से मर्माहत है। राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर उसको भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है। पूर्व मंत्री झारखंड सरकार सह गोमिया के पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर को विधानसभा में अंतिम विदाई दी जाएगी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

1985 में पहली बार जनता ने भेजा विधानसभा – माधवलाल सिंह एकीकृत बिहार के समय पहली बार 1985 में जनता के आशीर्वाद से बिहार विधानसभा के लिए गोमिया से चुने गए। इसके बाद 1990 में दुबारा बिहार विधानसभा में आपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व किया। फिर 2000 तथा 2009 में झारखंड विधानसभा में जनता की आवाज बन कर गूंजें। पहली बार 2000 में एकत्रित बिहार में राबड़ी देवी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। वहीं दूसरी बात झारखंड में अर्जुन मुंडा की सरकार में मंत्री रहे।

छत्रुराम महतो, अकलु राम महतो, राजेन्द्र सिंह, समरेश सिंह और अब माधवलाल सिंह के निधन बोकारो में एक राजनीतिक युग समाप्त –

24 मई 2020 को बेरमो विधायक सह पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का निधन हुआ।

27 नवंबर 2020 को बोकारो के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री अकलू राम महतो का निधन हुआ था।

1 दिसंबर 2022 को बोकारो के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन हुआ।

17 नवंबर 2024 को गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो का निधन हुआ था।

तथा 13 मई 2026 को गोमिया विधायक सह पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन के साथ ही बीते 6 वर्ष में बोकारो की धरती ने 5 राजनीतिक धुरंधरों को खो दिया। जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।

 

 

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *