CBSE 12वीं परीक्षा में एमजीएम स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro:
एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। कला संकाय में अंशिका सिंघानिया 98 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टापर रहीं। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि कला संकाय में काजल ओझा ने 96.4, समृद्धि ने 96, साहिल कुमार ने 94.2, तुलिका शर्मा ने 94.2 व रिया कुमारी को कला में 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में कृतिका रिटोलिया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किया। इस संकाय में जेनील सांघवी ने 95. 2,आशीष सिंह ने 95,अथर्व झा ने 94, सृष्टि सिंह ने 93 एवं रोहित कुमार ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किया।
वहीं, विज्ञान संकाय में कृष्णा कुमारी शर्मा ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। अनुष्का कुमारी ने 92.4, आलिया अंसार ने 91.4, रौनक कुमार ने 91, अनन्या सिंह ने 90.6 एवं वीएस सेलहोसीन ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का परचम लहरा रहे हैं।
विद्यालय के छह विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया जिसमें राजनीतिक विज्ञान में अंशिका सिंघानिया, काजल ओझा, तूलिका शर्मा को शत प्रतिशत अंक मिले वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता में प्रियांशु ने सत प्रतिशत अंक हासिल किया।
चित्रकला में रिया कुमारी को सत प्रतिशत अंक तथा फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर में अदिति सोहारद को शत प्रतिशत अंक मिला है। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस,उप प्राचार्या राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, शैक्षणिक निदेशक जार्ज जोसफ के अलावा शिक्षक व शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]()

