आद्रा मंडल में 70वाँ रेल सेवा सम्मान समारोह संपन्न, कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान

आद्रा मंडल में 70वाँ रेल सेवा सम्मान समारोह संपन्न, कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro/Adra:
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा वर्ष 2025 का 70वाँ रेल सेवा पुरस्कार समारोह बुधवार को आद्रा स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में भव्य एवं गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को उनके समर्पण, कार्यकुशलता और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सीमा कुमारी ने स्वागत भाषण देते हुए समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की और अतिथियों का अभिनंदन किया।
मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता ही भारतीय रेल को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में रेलकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और यही समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।
इस अवसर पर कुल 56 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 43 कर्मचारियों को “रेल सेवा पुरस्कार” तथा 13 को “मेरिटोरियस अवार्ड” से नवाजा गया। बोकारो के संजय कुमार और चंद्रशेखर सहित पुरुलिया के नीपेंद्र कुमार जैसे कई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही आद्रा और बांकुरा स्टेशनों को “सर्वश्रेष्ठ स्टेशन” का पुरस्कार दिया गया, जबकि बोकारो के सीवाईएम यार्ड को “सर्वश्रेष्ठ यार्ड” का खिताब मिला।
समारोह में सेरव्वो आद्रा की अध्यक्षा अंजु गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक खगेन्द्र नाथ घोष और अमित कंचन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *