सेक्टर 12 क्षेत्र में अवैध पेट्रोल-डीजल गोदाम में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू 

सेक्टर 12 क्षेत्र में अवैध पेट्रोल-डीजल गोदाम में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro :
बुधवार की देर रात सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। एनएच 23 फोरलेन किनारे लंबे समय से संचालित एक अवैध पेट्रोल-डीजल गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धर लिया। गोदाम में भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल से भरी ड्रमों में आग लगने के कारण लपटें आसमान को छूने लगी। तेजी से फैलती आग और धमाकों की आवाज से आसपास के लोग दहल उठें। अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। सेक्टर 12 थाना पुलिस व अग्निशमन की कई गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
 इस क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों की माने तो यहां लंबे समय से अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल का गोदाम संचालन किया जा रहा है। इस अवैध गोदाम में सैंकड़ों लीटर ज्वलनशील पदार्थ जमा रहता है। प्रशासन को इस प्रकार के गोदाम और संचालन पर रोक लगानी चाहिए। जिससे की आसपास के लोगों की जान-माल सुरक्षित रहें। हालांकि राहत की बात है कि इस घटना में की व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *