बालीडीह मोड़ पर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान 

बालीडीह मोड़ पर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान 
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro: 
बोकारो पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित बियाडा भवन के समक्ष शनिवार शाम पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहनों की डिक्की, वाहन के कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।
बता दें कि इन दिनों यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर बोकारो भर में जगह-जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, नाबालिग बच्चों को वाहन न देने आदि के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। सेक्टर 4 के सिटी सेंटर में भी नाबालिग वाहन चालकों को लेकर जुर्माना वसूला गया था।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *